124000 नबियों का आगमन। पार्ट--1
यदि हम बाइबल के अध्याय "उत्पत्ति" के अनुसार आकलन करते हैं कि वर्ष 2025 तक पृथ्वी पर कुल कितने नबियों का अवतरण हुआ है तो आप जान कर हैरान होंगे कि यह संख्या 124000 है। यद्यपि बाइबल में इन सभी नबियों का पूर्ण विवरण उपलब्ध नहीं है किंतु अब्राहम धर्म के वंशज के रूप में इस्लाम इस विषय को सहर्ष स्वीकार करता है कि पृथ्वी पर अभी तक 124 000 नबियों ,पैगंबरों अथवा रसूलों का आगमन हो चुका है। सबसे पहले तो हमें यह पता होना चाहिए कि पैगंबर, नबी अथवा रसूल के क्या कार्य है। सामान्य भाषा में कहा जाए तो इन सभी का कार्य मनुष्य जाति के पास ईश्वर का पैगाम पहुंचाना है अथवा सुसमाचार देना है ताकि मनुष्य ईश्वर के बताए नियमों पर चलकर अपने जीवन को सफल बना सके और मृत्यु के पश्चात परमनिर्णय के दिन स्वयं को स्वर्ग में प्रवेश पाने योग्य बना सके। सभी पैगंबरों में आदम पहला पैगंबर माना जाता है। परमेश्वर ने एडम (आदम)और ईव(हव्वा)को मिट्टी से बनाया और बाइबल के अनुसार आदम 930 वर्ष तक जीवित रहे। यदि बाइबल के अनुसार संपूर्ण घटनाक्रमको देखा जाए तो आदम का जन्म लगभग 4114 ईसा पूर्व में हुआ था। आदम से नूह तक का समय अंतराल लगभग 1056 वर्ष का है। नूह से अब्राहम तक का समय अंतराल लगभग 892 वर्ष का है।
क्रमशः ----
Comments
Post a Comment